Uncategorized

जेपीएससी-जेएसएससी विवाद पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, अभ्यर्थियों को न्याय का भरोसा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रामगढ़: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएस‌एससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरे मामले को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ देख रही है तथा किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आंदोलनरत युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सभी जायज मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए गठित विशेष टीम लगातार काम कर रही है और सरकार उसकी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर उचित निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखना है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों के हित सुरक्षित रहें और किसी के साथ अन्याय न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *