Uncategorized

जेपीएससी रिजल्ट में कथित गड़बड़ी के विरोध में युवा आजसू का मार्च

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: जेपीएससी परीक्षा परिणाम में कथित अनियमितताओं के विरोध में युवा आजसू ने मंगलवार को बापू वाटिका से जेपीएससी कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने आयोग द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परिणाम तत्काल स्थगित कर सीबीआई या सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराने, श्रेणीवार कट-ऑफ जारी करने, मुख्य परीक्षा से पहले 90 दिन का समय देने, परिणाम पर हस्ताक्षर संबंधी विवाद स्पष्ट करने तथा संदिग्ध अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट की फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की गई। मार्च में आजसू के कई पदाधिकारी, अभ्यर्थी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *