Uncategorized

सदर अस्पताल में पहली बार सफल थोरैसिक डिकॉर्टिकेशन सर्जरी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: रांची सदर अस्पताल ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए धनबाद के एक मरीज की जटिल थोरैसिक डिकॉर्टिकेशन सर्जरी सफलतापूर्वक की। मरीज लंबे समय से क्रॉनिक एम्पायमा से पीड़ित था और उसे सांस लेने में गंभीर परेशानी हो रही थी। निजी अस्पतालों ने हृदय संबंधी बीमारियों के कारण सर्जरी से इनकार कर दिया था। ओंकोसर्जन डॉ. अभिनव के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने सफल ऑपरेशन किया, जिसके बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ। निजी अस्पतालों में 6–8 लाख रुपये की लागत वाली यह सर्जरी सदर अस्पताल में पूरी तरह नि:शुल्क की गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *