Uncategorized

एस‌आईआर अभियान में बीएलओ और सुपरवाइजर को मिलेगा ₹6,000 का अतिरिक्त मानदेय

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

नई दिल्ली/रांची: भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में कार्यरत बूथ लेवल अधिकारियों और बीएलओ सुपरवाइजरों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने दोनों श्रेणियों के अधिकारियों को एकमुश्त ₹6,000 का अतिरिक्त मानदेय देने की मंजूरी दी है। यह राशि उनके वार्षिक पारिश्रमिक के अतिरिक्त होगी।

निर्वाचन आयोग के सचिव पवन दीवान द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह निर्देश झारखंड सहित 19 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को भेजा गया है। आयोग ने कहा है कि एस‌आईआर अभियान में कार्य की व्यापकता और अतिरिक्त जिम्मेदारियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *