
रांची: जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली में वर्ष 2026 की विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रभारी प्राचार्य बी.एन. झा, विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष एम.एम. दासगुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। जेईई एडवांस में देवेश अग्रवाल (AIR 1708), विनायक रंजन (AIR 2332) सहित कई छात्रों ने सफलता हासिल की, जबकि नीट-यूजी में ज्ञानेन्द्र गर्व (AIR 676), अक्षय सिन्हा, मयंक कुमार और वैष्णवी राज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सीएलएटी में प्राची मिश्रा (AIR 687), एनआईएफटी में नव्या शर्मा तथा सीयूईटी में ऋद्धि सिन्हा, आदित्य सिन्हा सहित कई विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।



