झामुमो का मतलब ‘जमकर मुद्रा मोचन’ पार्टी : अमर बाउरी

रांची: भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने जेएमएम नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और घोटालों पर दूसरों को उपदेश देने से पहले जेएमएम, कांग्रेस और राजद को अपने राजनीतिक इतिहास पर नजर डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को “भारतीय गबन पार्टी” बताना हास्यास्पद है और जेएमएम का वास्तविक अर्थ “जमकर मुद्रा मोचन पार्टी” है।

अमर बाउरी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 12 वर्षों में विकास के कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिन पर जनता लगातार विश्वास जता रही है। उन्होंने झारखंड सरकार से हर साल पांच लाख नौकरियों के वादे, पेपर लीक मामलों और राज्य की अन्य समस्याओं पर जवाब देने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *