
रांची: पारस एचइसी हॉस्पिटल में झारखंड में पहली बार बच्चेदानी और निचले मलाशय के कैंसर की दो जटिल रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। दोनों सर्जरी का नेतृत्व सर्जिकल ऑन्कोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. अभिनव शेखर ने किया, जबकि जीआई सर्जन कंसल्टेंट डॉ. नवीन कुमार ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

पहली सर्जरी बच्चेदानी के कैंसर से पीड़ित महिला मरीज की हुई। कम चीरे वाली रोबोटिक तकनीक से ऑपरेशन के बाद मरीज महज 36 घंटे में चलने-फिरने लगीं और स्वस्थ अवस्था में छुट्टी दी गई। दूसरी मरीज निचले मलाशय के कैंसर से पीड़ित थीं और पहले कीमोथेरेपी व रेडिएशन ले चुकी थीं। चुनौतीपूर्ण सर्जरी के बाद उन्हें चौथे दिन अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
डॉ. अभिनव शेखर ने कहा कि रोबोटिक तकनीक जटिल ऑपरेशन में बेहतर दृश्यता और सटीकता प्रदान करती है। फैसेलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने इसे झारखंड में आधुनिक कैंसर उपचार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
Leave a Reply