झारखंड शराब घोटाला: ईडी ने रामेश्वर उरांव, बेटे रोहित और पूर्व आईएएस अमित प्रकाश को भेजा समन

रांची: झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच तेज करते हुए पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव, उनके बेटे रोहित उरांव तथा उत्पाद विभाग के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अमित प्रकाश को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। एजेंसी ने संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया है।

ईडी, एसीबी कांड संख्या 9/2025 के आधार पर दर्ज ECIR 10/2025 के तहत जांच कर रही है। एजेंसी छत्तीसगढ़ की कंपनियों को झारखंड में कथित तौर पर प्रवेश दिलाने में रोहित उरांव की भूमिका समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा चुकी है और जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। ईडी की इस कार्रवाई पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *