
रांची : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल ने मंगलवार को प्रचार अभियान तेज कर दिया। टीम के सदस्यों ने ट्रांसपोर्ट क्षेत्र से लेकर चूरूवाला चौक और ईस्ट मार्केट रोड, अपर बाजार तक व्यवसायियों से मुलाकात कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा।
इस दौरान टीम ने व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए चैंबर को और मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया। अध्यक्ष पद के दावेदार तुलसी पटेल ने कहा कि चैंबर सदस्यों का विश्वास और समर्थन टीम की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर उनके हितों की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी और समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि टीम सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए चैंबर को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रचार अभियान में अमित शर्मा, अनिल कुमार अग्रवाल, अरुण भरतीया, ज्योति कुमारी, मनीष सर्राफ, मोनिका गोयनका, नवजोत अलंग, राहुल साबू, राम बांगड़, रोहित अग्रवाल समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।
Leave a Reply