
रांची: जवाहर विद्या मंदिर श्यामली की कक्षा 3-बी की छात्रा कायना कृष्णा सहाय ने भुवनेश्वर में आयोजित AITA अंडर-10 राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता का खिताब जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया है। झारखंड की नंबर-1 रैंकिंग खिलाड़ी कायना ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए बिना कोई सेट गंवाए अपना पहला राष्ट्रीय खिताब जीता।

विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्राचार्य बी. एन. झा, उप-प्राचार्या अनुपमा श्रीवास्तव एवं प्रभाग प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा ने उन्हें ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
प्राचार्य बी. एन. झा ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ खेलों को भी समान महत्व देता है और कायना की उपलब्धि संस्थान की गौरवशाली खेल परंपरा का नया अध्याय है। उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
Leave a Reply