Uncategorized

तकनीकी खराबी के कारण रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट ग्राउंडेड, सभी यात्री सुरक्षित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भुवनेश्वर से आई इंडिगो की एक फ्लाइट तकनीकी खराबी मिलने के बाद ग्राउंडेड कर दी गई। विमान शाम करीब छह बजे सुरक्षित रूप से रांची पहुंचा था।.

रूटीन जांच के दौरान खराबी सामने आने पर भुवनेश्वर जाने के लिए विमान में सवार यात्रियों को सुरक्षा के मद्देनज़र उतार लिया गया। फ्लाइट में करीब 70 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-कोलकाता फ्लाइट रद्द कर उन्हें भुवनेश्वर भेजा गया। एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एहतियातन यह निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *