तेनुघाट रजिस्ट्री कार्यालय में निकला कोबरा, मची अफरा-तफरीतेनुघाट

तेनुघाट : गुरुवार सुबह तेनुघाट रजिस्ट्री कार्यालय में कोबरा सांप दिखाई देने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, कर्मचारी पंकज कुमार जब रजिस्ट्रार कक्ष में पहुंचे तो उन्होंने एक कोबरा को फन फैलाकर फुफकारते देखा। इसके बाद सभी कर्मचारी एहतियातन कार्यालय से बाहर निकल गए।घटना की सूचना मिलने पर कथारा निवासी स्नेक रेस्क्यूअर राजू कुमार यादव को बुलाया गया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने सावधानीपूर्वक सांप को पकड़कर एक जार में सुरक्षित बंद किया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया। राजू कुमार यादव ने बताया कि वह पिछले सात-आठ वर्षों से सांपों का रेस्क्यू कर रहे हैं तथा अब तक तीन से चार हजार से अधिक सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ चुके हैं।अवर निबंधन पदाधिकारी रितु रंजन कुमार ने राजू कुमार यादव को सम्मानित करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि समय रहते सांप को पकड़ लिए जाने से संभावित दुर्घटना टल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *