दामू बानरा के निधन पर सुदेश महतो ने जताया शोक

रांची: पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी दामू बानरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दामू बानरा ने कोल्हान में झारखंड आंदोलन को नई दिशा दी और युवाओं को जागरूक व संगठित करने में अहम भूमिका निभाई। उनके निधन को सुदेश महतो ने झारखंड आंदोलन, आजसू परिवार और कोल्हान क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो सहित कई नेताओं ने भी श्रद्धांजलि jअर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *