BREAKING NEWS
अशोक नगर हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तारजलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकास और पर्यावरण में संतुलन जरूरी: राज्यपालरांची विश्वविद्यालय में दीक्षांत तैयारी तेज, RTI व्यवस्था सुधारने के निर्देशवाईबीएन विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की बैठक में अहम प्रस्तावों को मंजूरीकांग्रेस के दोहरे रवैये का आरोप, जेपीएससी मामले में सीबीआई जांच की मांगयूको बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 8% बढ़कर ₹656 करोड़अशोक नगर हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तारजलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकास और पर्यावरण में संतुलन जरूरी: राज्यपालरांची विश्वविद्यालय में दीक्षांत तैयारी तेज, RTI व्यवस्था सुधारने के निर्देशवाईबीएन विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की बैठक में अहम प्रस्तावों को मंजूरीकांग्रेस के दोहरे रवैये का आरोप, जेपीएससी मामले में सीबीआई जांच की मांगयूको बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 8% बढ़कर ₹656 करोड़
Uncategorized

दिल्ली में कृषि मंत्रियों की बैठक में झारखंड ने उठाए किसानों के मुद्दे

June 25, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कृषि मंत्रियों की समीक्षा बैठक में झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संभावित टिड्डी हमले को लेकर राज्य की तैयारियों की जानकारी देते हुए केंद्र से प्रभावित किसानों के लिए राहत पैकेज की मांग की। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन को देखते हुए राज्य में मक्का, दलहन, पशुपालन, मत्स्य पालन, मशरूम और लाख उत्पादन जैसी वैकल्पिक आजीविकाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।

बैठक में उर्वरक की पर्याप्त आपूर्ति का मुद्दा भी उठाया गया। झारखंड ने 3.90 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की मांग की थी, जबकि 3.20 लाख मीट्रिक टन की ही स्वीकृति मिली है।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मानसून की कमी पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि 17 जून तक राज्य में सामान्य वर्षा की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में वर्षा में सुधार की संभावना व्यक्त की है।

← एक्स‌आईएस‌एस में पीजीडीएम बैच 2026-28 का ओरिएंटेशन-कम- इंडक्शन कार्यक्रम संपन्न वाईबीएन विश्वविद्यालय के एन‌एस‌एस विंग ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।