दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मिले संजय सेठ, पर्यटन और खेल विकास पर हुई चर्चा

नई दिल्ली/रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर झारखंड में पर्यटन की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए सुझाव दिए। संजय सेठ ने कहा कि पर्यटन के विकास से राज्य की आर्थिक प्रगति को गति मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

इसके अलावा संजय सेठ ने केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से भी मुलाकात की। इस दौरान 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही झारखंड में खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, खेल अधोसंरचना को मजबूत करने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। संजय सेठ ने कहा कि झारखंड के युवा खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और उन्हें उचित अवसर एवं संसाधन उपलब्ध कराना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *