दीपक प्रकाश को राज्यसभा नहीं भेजने पर भाजपा पर साधा निशाना

रांची : कांग्रेस नेता ने भाजपा की हालिया राजनीतिक गतिविधियों पर नाराजगी जताते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजे जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधारा अलग होने के बावजूद उन्होंने हमेशा झारखंड और स्थानीय नेतृत्व का सम्मान किया है।

उन्होंने कहा कि दीपक प्रकाश ने भाजपा को झारखंड में मजबूत करने और संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे समर्पित और संघर्षशील नेता को पुनः राज्यसभा भेजा जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के लिए वर्षों तक काम करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर बाहरी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राजनीति केवल धनबल से नहीं, बल्कि त्याग, संघर्ष और समर्पण से चलती है। उन्होंने झारखंड के स्वाभिमान और स्थानीय नेतृत्व के सम्मान की आवाज उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में समर्पित नेताओं के योगदान का सम्मान होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *