
रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के झारखंड प्रभारी एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के स्थायी आमंत्रित सदस्य के. राजू 5 और 6 अगस्त को झारखंड दौरे पर रहेंगे। झारखंड कांग्रेस के मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि के. राजू 5 अगस्त को सुबह रांची पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेंगे। शाम 4 बजे एटीआई ऑडिटोरियम में इंडिया गठबंधन के विधायकों की संयुक्त बैठक में भी शामिल होंगे। दौरे के दौरान वह स्टेट गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। 6 अगस्त को वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Leave a Reply