BREAKING NEWS
अग्रसेन जयंती महोत्सव में प्रतिभा का रंग, 150 बच्चों-महिलाओं ने दिखाया हुनरकोकर के टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में भीषण आग, कई वाहन जलकर खाकझारखंड के छात्रों के लिए राहुल गांधी की आवाज क्यों खामोश : बाबूलाल मरांडीयुवाओं की आवाज दबाने से नहीं थमेगा छात्र आंदोलन: राफियाडॉ. मुंडा के विचारों से बनेगा अधिकार-संपन्न झारखंड : सुदेशझारखंड में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग, जेएलकेएम उपाध्यक्ष अनुज कुमार ने सरकार पर साधा निशानाअग्रसेन जयंती महोत्सव में प्रतिभा का रंग, 150 बच्चों-महिलाओं ने दिखाया हुनरकोकर के टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में भीषण आग, कई वाहन जलकर खाकझारखंड के छात्रों के लिए राहुल गांधी की आवाज क्यों खामोश : बाबूलाल मरांडीयुवाओं की आवाज दबाने से नहीं थमेगा छात्र आंदोलन: राफियाडॉ. मुंडा के विचारों से बनेगा अधिकार-संपन्न झारखंड : सुदेशझारखंड में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग, जेएलकेएम उपाध्यक्ष अनुज कुमार ने सरकार पर साधा निशाना
Uncategorized

‘नशा मुक्त भारत’ अभियान में जीजीईएसटीसी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

August 3, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो: माई भारत यूथ कैंपस के तत्वावधान में आयोजित ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत लघु फिल्म निर्माण एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशन सोसाइटी एंड टेक्निकल कैंपस (GGESTC) के बीसीए द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना था।


लघु फिल्म प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर आधारित प्रभावशाली शॉर्ट फिल्म प्रस्तुत की। फिल्म का निर्देशन, नेतृत्व एवं मुख्य भूमिका अक्षत कुमार सिंह ने निभाई। उनके रचनात्मक निर्देशन और पूरी टीम के सामूहिक प्रयास से फिल्म ने निर्णायकों को प्रभावित करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


फिल्म निर्माण में अक्षत कुमार सिंह, अर्श कुमार, राजनंदिनी, स्नेहा कुमारी, आरिफ, सोहैल रज़ा, शेख आफिया, शाहीन परवीन, अर्चिता कुमारी, शाहिद अफरीदी, जीशान आलम, चंदन कुमार और अंजलि कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


वहीं, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में आरिफ इकबाल ने अपनी प्रेरणादायक प्रस्तुति से द्वितीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से समाज को नशा मुक्त और स्वस्थ भारत का सशक्त संदेश दिया है। यह सफलता अन्य युवाओं को भी सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगी।

← दो दिवसीय दौरे पर 5 अगस्त को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू पीवीयूएनएल परियोजना में हादसा, संविदा कर्मी की इलाज के दौरान मौत →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।