Uncategorized

पीवीयूएनएल परियोजना में हादसा, संविदा कर्मी की इलाज के दौरान मौत

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

पतरातू: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) परियोजना परिसर में सोमवार को कार्य के दौरान हुए हादसे में एक संविदा कर्मी की मौत हो गई। कंपनी के अनुसार, बीएचईएल के तहत कार्यरत एजेंसी मेसर्स एस.के. सामंता के सामग्री यार्ड में पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे कार्य के दौरान संविदा कर्मी मुकेश प्रसाद साहू का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वे समीप स्थित नाले में गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पीवीयूएनएल प्रबंधन ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत के

परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। कंपनी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक सुरक्षा और प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *