धनबाद परिसदन में सदाचार समिति की बैठक, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन के सख्त निर्देश

धनबाद: झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने अपने दौरे के चौथे दिन धनबाद परिसदन (सर्किट हाउस) में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों के लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति सह विधायक रामचंद्र सिंह ने की। इस दौरान सिंदरी के विधायक एवं समिति सदस्य चंद्रदेव महतो भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभापति ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि लंबित कार्यों में तेजी लाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।

बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और लंबित मामलों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *