Uncategorized

धनबाद में मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु जागरूकता वाहन रवाना

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

धनबाद: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से दो प्रचार वाहनों को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस अभियान के तहत योग्य नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, त्रुटियों के सुधार और सूची को अद्यतन बनाने का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और आवश्यक जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपलब्ध कराएं।
प्रचार वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर विशेष कैंपों की तिथियों, नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन से जुड़ी जानकारी आमजनों तक पहुंचाएंगे। साथ ही मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के महत्व के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *