Uncategorized

धनबाद में सम्मानित हुईं बोकारो की रक्तदान संस्थाएं

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो। धनबाद के कोयला नगर स्थित अन्नपूर्णा क्लब में समर्पण एक नेक पहल संस्था की छठी वर्षगांठ के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यभर से समाजसेवी एवं रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय संस्थाओं ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि धनबाद के सांसद दुलु महतो रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित किया गया।


बोकारो जिले के लिए यह गौरव का क्षण रहा कि जिले की दो प्रमुख रक्तदान संस्थाएं बोकारो रक्तवीर परिवार और बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। बोकारो रक्तवीर परिवार की ओर से संजय शर्मा एवं हामिद खान ने सम्मान ग्रहण किया, जबकि बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन की ओर से मनोज कुमार और मनीष चरण पहाड़ी ने पुरस्कार प्राप्त किया।
संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस सम्मान को बोकारो जिले के सभी रक्तवीरों और निस्वार्थ भाव से रक्तदान करने वाले लोगों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *