
धनबाद: डुमरी विधायक एवं जेकेएलएम अध्यक्ष जयराम महतो ने धनबाद सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। उनके साथ मामले में आरोपी सुशील मंडल उर्फ सुशील कुमार, महेंद्र साव और राजकुमार मंडल ने भी अग्रिम जमानत की अर्जी दी है।
मंगलवार को तीनों आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर धनबाद स्थित एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस को मामले की केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। अदालत ने केस डायरी उपलब्ध होने के बाद मामले की आगे सुनवाई करने की बात कही।
न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए एक सप्ताह बाद की तिथि निर्धारित की है। ऐसे में जयराम महतो समेत अन्य आरोपियों की अग्रिम जमानत पर अब अगली सुनवाई में फैसला होने की संभावना है। मामले को लेकर न्यायिक प्रक्रिया जारी है।
Leave a Reply