Uncategorized

नन्हे हाथों ने लिखी चिट्ठी, डाकघर पहुंचकर पत्रपेटी में डाली राखी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

गुमला: रक्षाबंधन के अवसर पर बाल पाठशाला प्ले स्कूल के नन्हे बच्चों ने चिट्ठी और डाक सेवा की परंपरा से जुड़ते हुए अनूठी पहल की। बच्चों ने स्कूल में स्वयं राखियां तैयार कीं और अपने परिजनों के लिए पत्र लिखकर लिफाफों में रखे। इसके बाद सभी बच्चे पहली बार सामूहिक रूप से गुमला मुख्य डाकघर पहुंचे और अपने पत्र पत्रपेटी में डाले।

बच्चों के उत्साह को देखकर डाकघर के कर्मचारी भी प्रसन्न हुए। मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव निरंजन ओहदार एवं सुनील ने बच्चों का स्वागत किया और उन्हें चॉकलेट खिलाकर उत्साहवर्धन किया। स्कूल की प्राचार्या और शिक्षक भी बच्चों के साथ मौजूद रहे।

पोस्टमास्टर शिव शंकर ठाकुर ने कहा कि चिट्ठी केवल कागज नहीं, बल्कि भावनाओं और रिश्तों को जोड़ने का माध्यम है। बच्चों को बचपन से पत्र लेखन और डाक सेवा से जोड़ना भावनात्मक विरासत को आगे बढ़ाने का सुंदर प्रयास है। उन्होंने लोगों से राखी और शुभकामना संदेश डाक से भेजने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *