नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को लोक भवन, रांची में झारखंड राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों—अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक ने शिष्टाचार भेंट की।

मौके पर राज्यपाल ने सभी नवनियुक्त आयुक्तों को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्षता, पारदर्शिता, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ दायित्वों के निर्वहन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है तथा राज्य सूचना आयोग नागरिकों के सूचना अधिकार की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राज्यपाल ने आयोग के प्रत्येक निर्णय में निष्पक्षता, समयबद्धता, पारदर्शिता और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के पालन पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *