नशामुक्त झारखंड के लिए निकली मैराथन, युवाओं ने लिया संकल्प

रांची: नशामुक्ति अभियान के तहत पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। मंत्री सुदिव्य कुमार ने बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक आयोजित दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नशामुक्त झारखंड के संकल्प को पूरा करने में युवा अहम भूमिका निभाएंगे। मैराथन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों और आम लोगों ने भाग लिया तथा नशे से दूर रहने की शपथ ली। कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित किया गया और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *