Uncategorized

नशामुक्त भारत के संकल्प में सरला बिरला यूनिवर्सिटी की भागीदारी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: एसबीयू ने राष्ट्रीय “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान के तहत आयोजित ऑनलाइन इंटरैक्टिव सत्र में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत-2047 के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत नुक्कड़ नाटक से हुई, जिसमें नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव और नशामुक्त जीवन का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने पूर्व छात्र अर्जुन सिंह की प्रेरक कहानी साझा की, जिन्होंने नशे की लत छोड़कर नई पहचान बनाई। कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने विद्यार्थियों से अनुशासित और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *