
रांची: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में एनजीटी की रोक के बावजूद जारी कथित अवैध बालू कारोबार को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि रांची समेत कई जिलों में बिना नंबर प्लेट और बिना वैध चालान के बालू लदे ट्रक बेखौफ सड़कों पर चल रहे हैं। उन्होंने पूछा कि जब आम लोगों के वाहनों का कैमरों के जरिए चालान काटा जा सकता है, तो बालू तस्करी में लगे ट्रकों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। मरांडी ने आरोप लगाया कि अवैध बालू खनन से पर्यावरण और राज्य के राजस्व को नुकसान हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।
Leave a Reply