
रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने राज्य की 108 एम्बुलेंस सेवा की बदहाली को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस संचालन में पारदर्शिता के बजाय पक्षपात किया गया है। भाजपा ने सवाल उठाया कि जीवीके सर्विसेज की जगह सम्मान फाउंडेशन को किस आधार पर जिम्मेदारी दी गई और स्वास्थ्य मंत्री का इरफान आलम से क्या संबंध है। अजय साह ने आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया में बार-बार समय बढ़ाने से संदेह पैदा हो रहा है। उन्होंने एम्बुलेंस की गुणवत्ता, कर्मचारियों के बकाया वेतन और भुगतान प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। भाजपा ने सम्मान फाउंडेशन को किए गए भुगतान का ब्योरा सार्वजनिक करने, पूरी टेंडर प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराने और कथित संबंधों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Leave a Reply