निरसा में 16 से 24 जुलाई तक भव्य श्री राम कथा का आयोजन


धनबाद : निरसा के कंचनडीह पांडरा रोड स्थित प्रांगण में 16 जुलाई से 24 जुलाई तक भव्य नव दिवसीय श्री राम कथा एवं जीवन गाथा का आयोजन किया जाएगा। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक राजन जी महाराज भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा का भावपूर्ण वर्णन करेंगे। कथा प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक होगी।


आयोजनकर्ता बीरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना जागृत करना और लोगों को श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है। श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।
कथा के अंतर्गत श्रीराम जन्मोत्सव, सीता-राम विवाह, सुंदरकांड एवं राम राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों का वाचन होगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *