
रांची: नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में डीएवी जोन बी और जोन जे के 12 विद्यालयों के 108 शिक्षकों ने भाग लिया। दीप प्रज्ज्वलन, प्रार्थना और योग सत्र के साथ शुरू हुई कार्यशाला में आगामी तीन दिनों तक शिक्षण कौशल और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने से जुड़े प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply