BREAKING NEWS
नई दिल्ली में झारखंड के लिए निवेशकों का मंथन, आईटी सेक्टर में निवेश पर जोरउत्पाद विभाग की ऑडिट रिपोर्ट पर भाजपा का हमला, 20 हजार करोड़ के संभावित राजस्व नुकसान का आरोपअल्पसंख्यक संस्थानों की शासी निकाय निरस्त करने की मांग, एनएसयूआई ने जैक को सौंपा ज्ञापनएनसीएसटी सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने रांची विश्वविद्यालय में की समीक्षा बैठकएनसीएसटी सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने की विश्वविद्यालयों की समीक्षा, सात दिन में मांगी रिपोर्टसीयूजे में पीजी की 171 रिक्त सीटों पर प्रवेश का दूसरा मौका, 15 जुलाई तक करें पंजीकरणनई दिल्ली में झारखंड के लिए निवेशकों का मंथन, आईटी सेक्टर में निवेश पर जोरउत्पाद विभाग की ऑडिट रिपोर्ट पर भाजपा का हमला, 20 हजार करोड़ के संभावित राजस्व नुकसान का आरोपअल्पसंख्यक संस्थानों की शासी निकाय निरस्त करने की मांग, एनएसयूआई ने जैक को सौंपा ज्ञापनएनसीएसटी सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने रांची विश्वविद्यालय में की समीक्षा बैठकएनसीएसटी सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने की विश्वविद्यालयों की समीक्षा, सात दिन में मांगी रिपोर्टसीयूजे में पीजी की 171 रिक्त सीटों पर प्रवेश का दूसरा मौका, 15 जुलाई तक करें पंजीकरण
Uncategorized

नौवाजारा में लाठी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, पूर्व विधायक बबीता देवी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

July 8, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

कसमार (बोकारो) : कसमार प्रखंड अंतर्गत नौवाजारा गांव में पारंपरिक लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद सेरे आलम एवं झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी एवं युवा उपस्थित रहे।


उद्घाटन के बाद पूर्व विधायक बबीता देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पारंपरिक खेलों का संरक्षण समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास करते हैं।


विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद सेरे आलम ने कहा कि लाठी खेल झारखंड की समृद्ध लोक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ समाज में भाईचारा और एकता को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने आयोजकों से भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन लगातार करने की अपील की।
झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम ने कहा कि पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। इन्हें संरक्षित और प्रोत्साहित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं की बढ़ती भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि हमारी संस्कृति आज भी जीवंत है और नई पीढ़ी इसे आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति एवं सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की कामना की।

← बेरमो अनुमंडल की मासिक अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर आमटाल के पंजनियातांड में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई ग्राम पूजा →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।