परिमल नाथवानी की जीत से इंडिया गठबंधन की पोल खुली : सुदेश महतो

रांची: आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने झारखंड से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर परिमल नाथवानी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नाथवानी की जीत और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की हार से इंडिया गठबंधन की वास्तविक स्थिति सामने आ गई है।

सुदेश महतो ने कहा कि परिमल नाथवानी के अनुभव, दूरदर्शी सोच और जनहित के प्रति समर्पण से झारखंड की आवाज संसद में और प्रभावी ढंग से उठेगी तथा राज्य के विकास, उद्योग, रोजगार और जनकल्याण को मजबूती मिलेगी।

वहीं आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि नाथवानी की जीत ने सत्तारूढ़ गठबंधन की एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव परिणाम से इंडिया गठबंधन में बिखराव के संकेत मिले हैं और राज्य में एनडीए की स्थिति मजबूत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *