Uncategorized

परिसीमन पर कांग्रेस से अमर बाउरी के सवाल, 2008 के फैसले को लेकर घेरा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर परिसीमन के मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल गांधी से कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि 2008 में कांग्रेस के शासनकाल में जनसंख्या के आधार पर लोकसभा और विधानसभा सीटों का पुनर्विन्यास किया गया था, जबकि आज भाजपा के 50 प्रतिशत सीट बढ़ाने के प्रस्ताव का कांग्रेस विरोध कर रही है।

अमर बाउरी ने कहा कि 2026 तक परिसीमन पर रोक की अवधि अब समाप्त हो रही है, जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने सीटों में वृद्धि का निर्णय लिया है। उनके अनुसार झारखंड में 81 विधानसभा सीटें बढ़कर करीब 121 हो सकती हैं। उन्होंने दावा किया कि एसटी और एससी के लिए भी सीटों में वृद्धि होगी। लोकसभा में आदिवासी सीटें पांच से बढ़कर 10 और एससी सीट एक से बढ़कर दो होने की संभावना जताई।

उन्होंने कांग्रेस से अपने पुराने फैसलों पर झारखंड की जनता से माफी मांगने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *