Uncategorized

पीवीयूएनएल की जीईएम-2026 कार्यशाला का समापन, दिव्यानी लिंडा को ₹2.40 लाख की प्रायोजन राशि

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

पतरातू : पीवीयूएनएल द्वारा आयोजित गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन -2026 कार्यशाला का समापन बुधवार को आरण्य गेस्ट हाउस में हुआ। मुख्य अतिथि रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज, आईएएस ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण बालिकाओं के सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

छात्राओं ने स्वागत गीत, नाटक, लोकनृत्य और योग प्रदर्शन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पीवीयूएनएल ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा को खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के लिए सीएसआर मद से ₹2.40 लाख की प्रायोजन राशि प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *