Uncategorized

पीवीयूएन‌एल की पहल से 60 युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर होंगे मजबूत

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रामगढ़: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने स्थानीय युवाओं के कौशल विकास और रोजगार क्षमता बढ़ाने की दिशा में नई पहल की है। सरकारी टूल रुम आईटीआई, गोला में पीवीयूएन‌एल द्वारा प्रायोजित तीन माह के आवासीय वेल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें क्षेत्र के 30 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद मनीष जायसवाल, विधायक रोशनलाल चौधरी, उपायुक्त ऋतुराज,पीवीयूएन‌एल के महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) आर.के. निरंजन और एच‌ओ‌एच‌आर जियाउर रहमान ने संयुक्त रूप से किया।

इसके अलावा पीवीयूएन‌एल छह माह के आवासीय सीएनसी ऑपरेटर/मशीनिंग टेक्नीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम को भी प्रायोजित कर रहा है, जिसमें 30 युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा। यह कार्यक्रम अगले माह शुरू होगा। जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन ने पीवीयूएन‌एल की पहल की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण से युवाओं में व्यावहारिक एवं तकनीकी दक्षता विकसित होगी और उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *