पीवीयूएनएल ने महिलाओं के लिए 15 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण शुरू किया

पतरातू: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) ने महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फ्लाई ऐश आधारित सतत सामग्री निर्माण पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। कार्यक्रम का उद्घाटन पीवीयूएनएल के सीईओ ए.के. सहगल ने किया।

इस प्रशिक्षण में आसपास के गांवों की 24 महिलाएं भाग ले रही हैं। उन्हें फ्लाई ऐश से विभिन्न उत्पाद बनाने, सुरक्षित उपयोग, मोल्डिंग, फिनिशिंग और गुणवत्ता नियंत्रण की जानकारी दी जाएगी।

सीईओ ने कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और “वेस्ट-टू-वेल्थ” की अवधारणा को भी बढ़ावा देगी। प्रशिक्षण के अंत में तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *