Uncategorized

पुलिस कानून के साथ है या कोयला माफिया के : बाबूलाल मरांडी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद में कथित पुलिस-कोयला माफिया गठजोड़ को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध कोयला कारोबार पर केंद्रीय एजेंसियों और सीआईएसएफ की सख्ती के बाद बीसीसीएल के अधिकारियों और वैध कोयला परिवहन को परेशान किया जा रहा है।

मरांडी ने कहा कि बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल को कथित धमकियों और सुरक्षा संबंधी खतरे के चलते हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने छाताबाद भू-धंसान मामले में सीएमडी को आरोपी बनाए जाने और वैध कोयला ढोने वाले वाहनों पर कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री से धनबाद पुलिस पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। मरांडी ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि पुलिस कानून की रक्षा कर रही है या कोयला माफिया के हितों की। उन्होंने कोयला, बालू और पत्थर के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *