पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को दीपिका पांडेय सिंह ने दी श्रद्धांजलि

रांची: झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पल्स हॉस्पिटल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि मन्नान मल्लिक जनसेवा, श्रमिकों और गरीबों के अधिकारों के लिए समर्पित नेता थे तथा उनका मार्गदर्शन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। बाद में उन्होंने झारखंड विधानसभा परिसर और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं में भी भाग लिया। उल्लेखनीय है कि 83 वर्षीय मन्नान मल्लिक का मंगलवार को रांची के पल्स हॉस्पिटल में निधन हो गया, जिससे राज्यभर में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *