प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात, राज्यसभा चुनाव में एनडीए के समर्थन के लिए जताया आभार

नई दिल्ली : झारखंड से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनाव में एनडीए के महत्वपूर्ण समर्थन के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण और विकास के विजन से उन्हें प्रेरणा मिली है। उन्होंने अपने कर्मभूमि झारखंड के विकास को और गति देने के लिए प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर विभिन्न विकासात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *