BREAKING NEWS
संजय सेठ के आवास पर विराजे गणपति बप्पा, सुख-समृद्धि की कामनाऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत ने राज्यपाल से की मुलाकात, झारखंड के पर्यटन-शिक्षा पर चर्चादिल्ली में झारखंड की चार शिक्षिकाओं में शामिल पूनम कुमारी को शिक्षक सम्मानफैटी लीवर पर रांची में बड़ा अभियान, एक साल में 1.20 लाख लोगों की होगी जांचआदिवासी वोटबैंक पर भाजपा की नजर, सन्नी टोप्पो ने संभाली कमानकसमार थाना के वार्षिक निरीक्षण में लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर जोरसंजय सेठ के आवास पर विराजे गणपति बप्पा, सुख-समृद्धि की कामनाऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत ने राज्यपाल से की मुलाकात, झारखंड के पर्यटन-शिक्षा पर चर्चादिल्ली में झारखंड की चार शिक्षिकाओं में शामिल पूनम कुमारी को शिक्षक सम्मानफैटी लीवर पर रांची में बड़ा अभियान, एक साल में 1.20 लाख लोगों की होगी जांचआदिवासी वोटबैंक पर भाजपा की नजर, सन्नी टोप्पो ने संभाली कमानकसमार थाना के वार्षिक निरीक्षण में लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर जोर
Uncategorized

बालक-बालिका टीमों का शानदार प्रदर्शन, बोकारो का बढ़ाया मान

June 7, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


बोकारो (ख़बर आजतक) : झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 26वीं सब-जूनियर झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो जिला की बालक एवं बालिका टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया। बालक वर्ग में बोकारो ने अपने पहले लीग मुकाबले में धनबाद को 48-06 से हराकर शानदार शुरुआत की। खिलाड़ियों ने पूरे मैच में आक्रामक खेल और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया। इसके बाद दुमका के खिलाफ भी प्रभावशाली खेल दिखाते हुए टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
बालिका वर्ग में भी बोकारो की टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। जामताड़ा को 27-03 से हराने के बाद टीम ने मेजबान पाकुड़ को 11-05 से पराजित कर अपने पूल में शीर्ष स्थान हासिल किया। क्वार्टर फाइनल में पूर्वी सिंहभूम को 23-14 से हराकर टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई, जहां 7 जून को उसका मुकाबला टाटा स्टील से होगा।
इस सफलता से जिला बास्केटबॉल संघ में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों, कोच किंकर कृष्णा व निशांत हांसदा तथा मैनेजर प्रत्यूष व प्रियांश की सराहना की गई। चयनकर्ता आशु मिश्रा व आकाश मंडल की भूमिका भी अहम रही। अध्यक्ष सतेन्द्र नारायण सिंह व सचिव कन्हैया प्रसाद ने सभी को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

← राष्ट्रपति सम्मानित चित्रकार सरोज मिश्रा को बनारस में भव्य सत्कार रिम्स-2 निर्माण के खिलाफ आंदोलन करेंगे चम्पाई सोरेन →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।