बीएयू के पशुपतिनाथ मंदिर में श्रद्धा के साथ हुई महाआरती

रांची: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशुपतिनाथ मंदिर में सोमवार को साप्ताहिक महाआरती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। केंद्रीय पुस्तकालय के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष मनीष कुमार ने अपने परिवार के साथ महाआरती में भाग लिया। इस अवसर पर पुजारी सुशील कुमार पांडेय और देव्यांश पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का विशेष पूजन एवं महाआरती कराई। रुद्राष्टक पाठ के साथ भगवान शिव को पुष्पांजलि अर्पित की गई, वहीं मां पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय, माता दुर्गा, सूर्य भगवान, नंदी और हनुमान जी की भी विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

महाआरती में मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. ए.के. श्रीवास्तव सहित डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. आशीष कुमार चक्रवर्ती, डॉ. शैलेंद्र कुमार रजक, डॉ. सुशील कुमार पांडेय, नीता शंकर, प्रियंका डुकिया तथा अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *