बेरमो अनुमंडल में चला सघन छापामारी व तलाशी अभियान, संदिग्धों की जांच तेज

तेनुघाट (बोकारो) : बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जरीडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन छापामारी एवं तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस निरीक्षक सहित थाना के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

अभियान के तहत क्षेत्र में फूट पेट्रोलिंग करते हुए संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों, अड्डेबाजी वाले क्षेत्रों तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस टीम द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई।

इसके अलावा ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों के अनुपालन की भी सख्ती से जांच की गई। पुलिस पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *