
रांची: बोड़ेया स्थित श्री मदनमोहन मंदिर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 1665 में निर्मित यह मंदिर धार्मिक आस्था के साथ झारखंड की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। शिलालेख और ताम्रपत्र इसकी ऐतिहासिकता के प्रमाण हैं। राज्यपाल ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य की प्रेरणा बताया। उन्होंने ‘श्री मदनमोहन स्वामी स्तुति’ का लोकार्पण किया और कहा कि यह भक्ति एवं परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास है। उन्होंने युवाओं से सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में सांसद आदित्य साहू समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
Leave a Reply