भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आजसू ने दी श्रद्धांजलि, फिर उलगुलान का किया आह्वान

रांची: कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर आजसू पार्टी ने उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत और केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर सहित अन्य नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया।

मौके पर डॉ. भगत ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन शोषण, अन्याय और दमन के खिलाफ संघर्ष तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा का प्रतीक है। वहीं प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाने के लिए सभी को मूलवासी-आदिवासी हितों की रक्षा और जनभागीदारी के लिए प्रतिबद्ध होना होगा। आजसू नेताओं ने झारखंडी जनता के हक, सम्मान और पहचान के लिए फिर से उलगुलान की जरूरत बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *