Uncategorized

भाजपा कार्यालय में तिरंगा बिक्री केंद्र शुरू, 10 रुपये में मिलेगा राष्ट्रीय ध्वज

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाजपा प्रदेश कार्यालय के समक्ष तिरंगा झंडा बिक्री केंद्र का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि देश के हर घर में शान से तिरंगा लहराए और लोगों के दिलों में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना मजबूत हो। उन्होंने कहा, “हर घर तिरंगा, हर दिल में देशभक्ति, यही हमारा संकल्प है।”

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय भावना को साथ लेकर राजनीति करने वाली पार्टी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यालय में पिछले पांच वर्षों से लोगों को आसानी से राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस वर्ष भी बिक्री केंद्र के माध्यम से नागरिकों को सहयोग राशि के रूप में 10 रुपये में तिरंगा उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, अमर कुमार बाउरी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *