Uncategorized

भाजपा ने छह मोर्चों को सौंपा नया नेतृत्व, डॉ सीमा सिंह बनीं भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश अध्यक्ष

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजपा झारखंड प्रदेश ने संगठन को मजबूती देने के लिए छह प्रदेश मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से जारी सूची के अनुसार मनोज वाजपेयी महतो को ओबीसी मोर्चा, अर्जुन सिंह को किसान मोर्चा, रंजय भारती को अनुसूचित जाति मोर्चा और सन्नी टोप्पो को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं डॉ. सीमा सिंह को महिला मोर्चा तथा मो. ताजदार आलम को अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान सौंपी गई है। पार्टी के इस फैसले को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी मोर्चों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *