Uncategorized

महागामा में विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

महागामा: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने महागामा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें नाला निर्माण, छात्रावासों के जीर्णोद्धार, प्रखंड परिसर में अधिकारियों के आवास, पार्किंग स्थल और पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य शामिल हैं।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी तथा लोगों को बेहतर सरकारी सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन को सरकार की प्राथमिकता बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *