महिला अधिवेशन की सफलता पर आजसू ने जताया आभार

रांची: आजसू पार्टी ने खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित अखिल झारखंड महिला संघ के एक दिवसीय महिला अधिवेशन की सफलता पर सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि अधिवेशन ऐतिहासिक, गरिमामय और सफल रहा, जिसमें राज्यभर से बड़ी संख्या में महिला प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों, महिला कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों, प्रशासन और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि अधिवेशन में महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई तथा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *