मारवाड़ी कॉलेज के 48 विद्यार्थियों का टीसीएस में चयन

रांची: मारवाड़ी कॉलेज के बीसीए, बी.एससी., बी.एससी. आईटी एवं बी.एससी. एआई-एमएल विभाग के 48 विद्यार्थियों का चयन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के स्मार्ट एवं इग्नाइट हायरिंग कार्यक्रम के तहत हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को 24 जून को ऑफर ई-मेल प्राप्त हुआ, जबकि उनकी जॉइनिंग अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में संभावित है।

प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और प्लेसमेंट सेल के प्रयासों का परिणाम बताते हुए सभी चयनित छात्रों को बधाई दी। कॉलेज प्रशासन ने इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *